image: Uttarakhand panchayat chunav result 2019 latest update

उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिजल्ट : 2 मिनट में जानिए अब तक की अपडेट

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हुई 30 6378 मत देने जा रहे हैं। जानिए अब तक की अपडेट....
Oct 21 2019 12:24PM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के रण में आज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है। हम आपको अब तक के रिजल्ट की पूरी अपडेट बता रहे हैं।
उधम सिंह नगर के गदरपुर की ग्राम सभा श्रीरामपुर से ललिता विश्वास, आनंद खेड़ा से इंद्रपाल सिंह जयनगर से दीपक पाल, बुकसेरा मनदीप कौर और विजय नगर से हरविंदर कौर प्रधान पद पर जीते हैं।
रुद्रप्रयाग जिले में से नाग्रसार इसे शिवप्रसाद अकोढ़ी से रेखा देवी, कांडई से मीना देवी और डांगी बांगर से संध्या ध्यानी प्रधान पद पर विजयी हुई हैं।
रुद्रपुर ब्लाक की किच्छा तहसील में शांतिपुरी 3 में राहुल तिवारी जवाहर नगर में दीपा कांडपाल, शांतिपुरी खमिया नंबर 2 से चंद्रकला कोरंगा और गडरिया बाग में गीता देवी ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की।
पौड़ी जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 392 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित होने तय हैं।
उत्तरकाशी के पुरोला की 43 ग्राम पंचायत में से सात प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
बागेश्वर के विकास खंड गरुड़ में ग्राम सभा जिनखोल से मंजू देवी विजय हुई हैं।
हल्द्वानी में प्रधान पद पर वसंतपुर गौला पार के किशोर चुफाल जीते हैं।
बागेश्वर में ग्राम सभा रिखड़ी से भगवती प्रसाद, धारी-दो से कमला देवी विजय हुए हैं।यह भी पढ़ें - गजब है...उत्तराखंड में आकर कोदे की रोटी और कंडाली का साग बनाना सीख रहे हैं विदेशी लोग


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home