image: Neha kasanyal will play in asian youth women boxing competition

पहाड़ की बेटी नेहा के पंच का दम देखेगी दुनिया, मंगोलिया में होगी बॉक्सिंग चैंपियनशिप

पहाड़ की बॉक्सर बेटी नेहा कसन्याल मंगोलिया में होने वाली एशियन यूथ वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी, जानिए उनके बारे में..
Nov 7 2019 10:07AM, Writer:कोमल नेगी

देवभूमि की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बात चाहे अभिनय की हो या फिर खेलों की, बेटियां हर चुनौती को पार कर आगे बढ़ रही हैं। पहाड़ की इन्हीं बेटियों में से एक हैं नेहा कसन्याल, जिनके पंच का दम अब दुनिया देखेगी। सीमांत जिले पिथौरागढ़ की रहने वाली नेहा कसन्याल का चयन एशियन यूथ वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चैंपियनशिप के लिए देशभर से सिर्फ पांच लड़कियां चुनी गईं, जिनमें से अपनी नेहा टॉप पर है। चैंपियनशिप का आयोजन मंगोलिया में होगा। नेहा मंगोलिया के लिए रवाना हो गई हैं। देशभर के लोग नेहा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें लगाए हुए हैं। चलिए अब आपको नेहा के बारे में बताते हैं। नेहा पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी गांव की रहने वाली हैं। ये गांव जिला मुख्यालय के नजदीक है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के क्रिकेटर पर बीसीसीआई ने लगाया 2 साल का बैन, दस्तावेजों में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा
इस वक्त नेहा सांई एक्सटेंशन सेंटर देव सिंह मैदान में अपने कोच भास्कर भट्ट से ट्रेनिंग ले रही हैं। कोच भास्कर भट्ट भी नेहा के साथ मंगोलिया के लिए रवाना हो गए हैं। बॉक्सर नेहा कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं। कई मेडल जीत चुकी हैं। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एशियन यूथ वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चुना गया। चैंपियनशिप का आयोजन मंगोलिया के उलानबटोर में होना है। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 18 नवंबर तक होगा। देशभर की निगाहें नेहा के प्रदर्शन पर है, उम्मीद है वो चैंपियनशिप जीतकर लौटेंगी। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से भी नेहा को ढेरों शुभकामनाएं, आप भी नेहा को शुभकामनाएं देकर पहाड़ की बॉक्सर बेटी का हौसला बढ़ाएं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home