उत्तराखंड में गौ तस्कर का पीछा कर रहे पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर ने कुचला.. हालत गंभीर
हरिद्वार में भाग रहे अभियुक्त का पीछा कर रहे पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया, घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है...
Nov 19 2019 3:20PM, Writer:कोमल नेगी
हरिद्वार में गौ तस्करी के मामले में वांटेड अपराधी पुलिस हिरासत से भाग निकला। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी भी उसके पीछे भागे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब दोनों ही मामलों में फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है। घटना विकासनगर की है, जहां गौकशी के मामले में वांटेज अभियुक्त पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हिरासत से फरार हो गया। आरोपी लक्सर तहसील में गोकशी के मामले में आरोपी है। आरोपी का पीछा करते वक्त एक पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया है। आरोपी का नाम शहनाज है, वो रुड़की कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें - पिथौरागढ़ में प्रकृति का कहर, भूस्खलन से गांव में मचा हाहाकार..कई पशु मलबे में दबे
शहनाज गोकशी के मामले में वांछित था, पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी शहनाज की लक्सर कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद सिपाही बलदेव चौहान और एक अन्य सिपाही शहनाज को रुड़की जेल छोड़ने जा रहे थे। तीनों बाइक पर सवार थे, तभी लंढोरा के पास आरोपी ने बाइक को असंतुलित कर नीचे गिरा दिया। सिपाही संभल पाते इससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिसकर्मी भी उसके पीछे दौड़ने लगे। तभी सिपाही बलदेव चौहान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। घायल सिपाही का एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी है।