उत्तराखंड में शादी के 9 दिन पहले भाग गया दूल्हा, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल
4 दिसंबर को शादी होनी थी, पर शादी के 9 दिन पहले दूल्हा अचानक फरार हो गया, दुल्हन बनने का ख्वाब संजोये बैठी युवती तब से सदमे में है...
Nov 26 2019 3:54PM, Writer:कोमल नेगी
शादी से ठीक पहले दुल्हन के भागने की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी, पर उत्तराखंड के रुड़की में तो गजब ही हो गया। शादी के सिर्फ 9 दिन बचे थे कि एक दिन दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। किसी को दूल्हे को मनाने तक का मौका नहीं मिला। वो घर से फरार है, वहीं दुल्हन बनने का ख्वाब संजोये बैठी युवती का हाल बुरा है। वो रो-रोकर बेहाल हो गई है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोपी दूल्हे और उसके घरवालों के खिलाफ तहरीर दी है। दूल्हे का परिवार रुड़की के भगवानपुर इलाके में रहता है। उसकी शादी सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती से तय हुई थी। 17 नवंबर को धूमधाम से सगाई की रस्म निभाई गई। दहेज में दूल्हे और उसके परिवार की हर डिमांड पूरी गई गई। 4 दिसंबर को शादी होनी थी। शादी के कार्ड बंट गए थे। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, कि महज 9 दिन पहले लड़की के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही पता चला कि लड़का सबकुछ छोड़कर भाग गया है।
यह भी पढ़ें - देहरादून: PM मोदी की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर के घर चोरी, लाखों के जेवर और कैश पर हाथ साफ
वर पक्ष के लोग भी क्या करते, जब दूल्हा ही भाग गया तो बारात कैसे लाते। उन्होंने भी बारात लेकर आने से इनकार कर दिया। जब से दूल्हे के भागने की खबर दुल्हन को मिली है उसका रो-रोकर बुरा हाल है। वो समझ नहीं पा रही है कि आखिर उसे किस गलती की सजा दी गई। शादी नहीं करनी थी तो लड़का पहले ही इनकार कर देता। लड़की के परिवार वालों ने दूल्हे के परिवार वालों को मनाने की कोशिश भी की, पर वो बारात लाने को तैयार नहीं हुए। समझौते की हर कोशिश नाकाम होने के बाद लड़की के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ भगवानपुर थाने में तहरीर दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही वर पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।