उत्तराखंड के मिनी स्विट्जरलैंड ने ओढ़ी बर्फ की चादर, देखिए चोपता की 5 खूबसूरत तस्वीरें
ये दिलकश नजारे देख आप खुद ही समझ जाएंगे कि चोपता को देवभूमि का 'मिनी स्विट्जरलैंड' क्यों कहा जाता है...
Nov 29 2019 5:54PM, Writer:कोमल नेगी
देवभूमि के मिनी स्विटजरलैंड यानि चोपता ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। चारधाम और हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें तो बढ़ाई हैं, लेकिन इन दिनों यहां प्रकृति का अद्भुत नजारा भी देखने को मिल रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के चोपता में हुई बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरे खिला दिए। चोपता से स्नो फॉल की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग प्रकृति की अनूठी कलाकृति का बाहें खोलकर स्वागत करते नजर आए। इन तस्वीरों को देख आप भी समझ जाएंगें कि चोपता को उत्तराखंड का मिनी स्विटजरलैंड क्यों कहा जाता है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक चोपता पहुंचने लगे हैं। रुद्रप्रयाग जिले के मदमहेश्वर धाम में भी बर्फबारी हुई है। पहाड़ों की रानी मसूरी भी बर्फ से ढकी है। आसपास के क्षेत्र नागटिब्बा, देवलसारी और सुरकंडा देवी की पहाड़ियों सहित धनोल्टी में भी बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। आगे देखिए तस्वीरें
ये वादियों ये फिज़ाएँ
1
/
पर्यटक हल्की बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। मसूरी और धनोल्टी में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाते नजर आए।
बेहद खूबसूरत नज़ारा
2
/
उत्तराखंड में मौसम के तल्ख तेवर बरकरार हैं। पहाड़ों में गिरी बर्फ ने मैदानों तक में कंपकंपी बढ़ा दी है।
हर जगह बर्फ ही बर्फ
3
/
चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भारी हिमपात हुआ है। पहाड़ में लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
ऐसा नज़ारा और कहां मिलेगा
4
/
हिमपात का असर मैदानी जिलों में भी दिख रहा है। मैदानी इलाकों को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है।
रविवार को फिर करवट बदलेगा मौसम
5
/
शुक्रवार को पहाड़ में खिली धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से मौसम फिर करवट बदलेगा। पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ेगी।