image: auli ready for Christmas celebration

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए औली पहुंचे हजारों पर्यटक, आप भी चले आईये

प्रकृति की अद्भुत कलाकारी देखनी हो तो आप भी क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए औली चले आइए...
Dec 24 2019 5:31PM, Writer:कोमल

पुराने साल को विदाई देने का वक्त आ गया है। नए साल के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उत्तराखंड का स्विटजरलैंड औली भी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। औली के जंगल इन दिनों क्रिसमस ट्री की तरह सजे नजर आ रहे हैं। प्रकृति की अद्भुत कलाकारी देखनी हो तो आप भी क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए औली चले आइए। प्रकृति ने औली का इतनी खूबसूरती से श्रृंगार किया है, कि आप भी हैरान रह जाएंगे। बर्फ से ढकी वादियां और प्रकृति के ये अद्भुत नजारे, आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। भारी बर्फबारी के बाद औली की खूबसूरत छटा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। यहां ऐसे हसीन नजारे देखने को मिल रहे हैं, जो आपको सिर्फ और सिर्फ यहीं देखने को मिलेंगे। समुद्रतल से 9500 फीट से लेकर 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित औली में इन दिनों पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। हर कोई क्रिसमस और नये साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए औली पहुंचा हुआ है।

यह भी पढ़ें - गौरवशाली पल : मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट बना उत्तराखंड, राष्ट्रीय फिल्म समारोह में मिला अवॉर्ड

औली में 1200 पर्यटकों के ठहरने का इंतजाम है

auli ready for Christmas celebration
1 /

बर्फ से लकदक ग्रीन ओक, पाइन ट्री औऱ सिल्वर ओक के पेड़ औली की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। औली की तस्वीरें और वीडियो सोशल वीडियो पर भी छाये हुए हैं। जिन्हें देखकर लोग औली पहुंच रहे हैं। औली के जंगलों की खूबसूरती देखकर आप क्रिसमस की बनावटी सजावट को भूल जाएंगे। प्रशासन ने भी क्रिसमस और नए साल के जश्न की तैयारी कर ली है। औली में होटल बुक हो चुके हैं, हट्स भी बुक हैं। क्रिसमस मनाने के लिए यहां तीन से चार हजार पर्यटक पहुंचेंगे। औली में 1200 पर्यटकों के ठहरने का इंतजाम है, बाकि लोगों को जोशीमठ में ठहराया जाएगा

खूबसूरती देख आप भी मंत्रमुग्ध रह जाएंगे

auli ready for Christmas celebration
2 /

न्यू इयर सेलिब्रेशन के दौरान भी औली में बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंचेंगे। जीएमवीएन और प्रशासन ने पर्यटकों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए हैं। तो अगर आप भी क्रिसमस, न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए किसी शानदार डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो औली चले आईये, यकीन मानिए यहां की खूबसूरती देख आप भी मंत्रमुग्ध रह जाएंगे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home