देहरादून में बर्थडे पार्टी के बहाने छात्रा से दुष्कर्म, साथी छात्र पर ही रेप का आरोप
देहरादून में बर्थडे पार्टी के बहाने छात्रा से दुष्कर्म की खबर आई है। आरोपी छात्र ने अपनी साथी छात्रा को बर्थ-डे पार्टी के बहाने रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया
Jan 24 2020 5:39PM, Writer:कोमल नेगी
हर समाज में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है, पर बड़े अफसोस की बात है कि आज यही वर्ग ना सिर्फ अपराधों का शिकार हो रहा है, बल्कि बड़े अपराधों में शामिल भी मिल रहा है। ऐसा ही कुछ देहरादून में हुआ...देहरादून में बर्थडे पार्टी के बहाने छात्रा से दुष्कर्म हुआ है। जहां कॉलेज के छात्र पर नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी छात्र ने अपनी साथी छात्रा को बर्थ डे पार्टी के बहाने रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया, यही नहीं आरोपी किशोर नाबालिग का अश्लील वीडियो अपने पास होने की बात कह कर उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा। उत्पीड़न के चलते बीते नवंबर में छात्रा ने जहर खा लिया था, हालांकि उसकी जान किसी तरह बच गई। बाद में पीड़ित ने इस बारे में अपनी मां को बताया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करने के बाद हरिद्वार के बाल सुधार गृह भेज दिया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पुलिस लॉज में सोती रही, हथकड़ी समेत फरार हुआ कैदी
देहरादून में बर्थडे पार्टी के बहाने छात्रा से दुष्कर्म
16 साल की किशोरी देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ती है। आरोपी नाबालिग भी इसी कॉलेज का छात्र है। बीते 25 सितंबर 2019 को आरोपी छात्र पीड़ित को बर्थडे के बहाने एक रेस्टोरेंट में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं अश्लील वीडियो अपने पास होने की बात कह कर छात्रा का लगातार उत्पीड़न करता रहा। जिसके चलते नवंबर में छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश भी की थी। इसके बावजूद लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा था। बाद में पीड़ित ने इस बारे में अपनी मां को बताया। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।