image: up cm yogi adityanath father hospitalised

देहरादून: अस्पताल में भर्ती हुए CM योगी आदित्यनाथ के पिता, अचानक बिगड़ी तबीयत

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत खराब है। उन्हें डिहाईड्रेशन और बीपी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है...
Feb 12 2020 10:16AM, Writer:कोमल नेगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर है। उनके पिता आनंद सिंह की तबीयत खराब है। डिहाईड्रेशन और बीपी की समस्या के चलते उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत में पहले की अपेक्षा सुधार है। दो-तीन दिन में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। बीती 9 फरवरी को 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें डिहाईड्रेशन और बीपी की शिकायत थी, परिजन उन्हें तुरंत हिमालयन जौलीग्रांट अस्पताल ले गए। जहां सीनियर डॉक्टर डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि सीएम योगी का गांव उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पड़ता है। यमकेश्वर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेणु बिष्ट और दूसरे जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुंचकर आनंद सिंह बिष्ट का हालचाल पूछा। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पेट में तकलीफ थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की अंगुलियों में गैंगरीन की समस्या भी थी। उनके स्वास्थ्य को लेकर जरूरी जांच कराई गई हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत में अब सुधार है, कुछ दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि जुलाई 2018 में भी आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उस वक्त उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। तबीयत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर वापस ले गए थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: तीर्थनगरी में रहती हैं अरविंद केजरीवाल की बहन, भाई की जीत पर मनाया जश्न


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home