उत्तराखंड में तेजी से पिघल रही है बर्फ, 5 जिलों में हिमस्खलन का खतरा..सावधान रहें
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा तापमान खतरे का संकेत है। उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा है....
Feb 15 2020 1:08PM, Writer:कोमल नेगी
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बाद इन दिनों गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान मे तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जो कि हिमालयी क्षेत्र के लिए खतरे का संकेत है। अगले 5 से 6 दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ेगा, जिससे पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। तापमान में बढ़ोतरी से बर्फ पिघलने के आसार बन रहे हैं, जिससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में जहां अब भी बर्फ जमी है, वहां एकाएक बढ़ने वाले तापमान से लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती है। बढ़ते तापमान से बर्फ पिघलने की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे एवलांच का खतरा पैदा हो सकता है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का ज्यादा खतरा है। खासतौर पर प्रदेश के 5 जिलों के लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आगे जानिए वो कौन कौन से जिले हैं, जिन पर एवलॉन्च का खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें - देहरादून में दर्दनाक बाइक हादसा, बर्थ डे मनाकर निकले दो भाइयों की मौत..घर में कोहराम
जिन क्षेत्रों पर एवलांच का खतरा मंडरा रहा है, उनमें रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आने वाले कुछ दिनों तक तापमान तेजी से बढ़ेगा। पहाड़ में इस वक्त सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। नैनीताल में इस महीने अच्छी-खासी ठंड हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिस वजह से दोपहर में अप्रैल-मई जैसी गर्मी लगने लगी है। मौसम के बदले तेवर देख लोग भी हैरान हैं। हर कोई यही कह रहा है कि मौसम में ऐसा बदलाव पहले कभी नहीं देखा। वहीं मौसम विज्ञानी इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ का टलना बता रहे हैं। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो सकता है।