image: Coronavirus Uttarakhand:Cm trivendra announcement for 24 march

उत्तराखंड सरकार का फैसला, कल सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी जरूरी सामान की दुकानें

उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर है। 24 मार्च को 7-10 बजे तक सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी। सीएम ने इस बात की जानकारी दी है।
Mar 23 2020 7:37PM, Writer:आदिशा

कोरोना वायरस का खौफ दुनियाभर में फैला हुआ है। ऐसे में उत्तराखंड भी पूरी तरह से लॉकडाउन है। अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने फ़ैसला लिया है कि कल सुबह यानी 24 मार्च को 7-10 बजे तक सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी। 10 बजे ये दुकानें बंद होंगी और उसके बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें एवं संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा खास बात ये है कि साथ ही यातायात के सभी साधन भी बंद रहेंगे।



जिन लोगों के मन में लॉकडाउन को लेकर कोई संदेह है, उन्हें प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत Trivendra singh rawat की बात जरूर सुननी चाहिए। लॉकडाउन क्यों किया गया है, आगे की प्लानिंग क्या है, इस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई जरूरी बातें साझा कीं। सीएम का वीडियो भी आपको दिखाएंगे। पर सबसे पहले मुख्यमंत्री की अपील की मुख्य बातें आपको बताते हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के लोगों को कोरोना की गंभीरता को समझना चाहिए। हमने 31 मार्च तक लॉकडाउन किया है। ताकि ना तो बाहर के लोग प्रदेश में आ सकें और ना ही प्रदेश के लोग बाहर जा सकें। जरुरी सेवाएं जारी रहेगी। कोरोना से बचाव के लिए ऐसा करना जरूरी है। अगर हम अभी नहीं संभले तो हमें आने वाले वक्त में बड़े संकट का सामना करना पड़ेगा। इसलिए मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि संयम रखें और सतर्कता बरतें। बचाव से ही कोरोना का इलाज है। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लॉकडाउन तोड़ रहे लोगों को वॉर्निंग..CM बोले-नहीं सुधरे तो सख्ती बरतेंगे..देखिए वीडियो

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home