उत्तराखंड शहीद देवेन्द्र अमर रहें, लॉकडाउन के बीच जनता ने दी आखिरी विदाई..देखिए वीडियो
शहीद देवेन्द्र सिंह राणा का पार्थिव शरीर अपने गांव पहुंचा। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में ही रहे। आखिरी विदाई के ये दो वीडियो देख लीजिए
Apr 7 2020 12:46PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
और उत्तराखंड का एक और सपूत चला गया। रुद्रप्रयाग जिले के सपूत देवेन्द्र सिंह राणा को नम आंखों से आखिरी विदाई दी गई। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में ही थे इसलिए कोई छत से बाहर आया तो किसी ने दूर से शहीद के पार्थिव शरीर को सलाम किया। रुद्रप्रयाग जिले से जिस जवान ने देश के लिए अपनी शहादत दी है, उनका नाम देवेंद्र सिंह राणा (shaheed devendra singh rana) है। देवेंद्र सिंह राणा बसुकेदार तहसील के तिनसोली गांव के रहने वाले थे। हवलदार के पद पर कार्यरत देवेंद्र पैरा रेजिमेंट का हिस्सा थे। वो पिछले 18 साल से देश की सेवा कर रहे थे। जवान देवेंद्र सिंह का परिवार रायवाला के छिद्दरवाला गांव में किराये के मकान में रहता है। देवेंद्र चाहते थे कि बच्चे पढ़-लिखकर कुछ बन जाएं, इसलिए गांव की बजाय बच्चों को शहर में पढ़ा रहे थे। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - गढ़वाल का सपूत आतंकी मुठभेड़ में शहीद, 2 बहनों का इकलौता भाई था..इस साल होनी थी शादी
बच्चे हमेशा की तरह इस बार भी पापा के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अफसोस की इन मासूमों का इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा। देवेंद्र तो नहीं लौटे, लेकिन रविवार को उसने जुड़ी बुरी खबर जरूर घर पहुंची। शहीद देवेंद्र का बेटा आयुष कक्षा छह में है, जबकि बेटी आंचल कक्षा 7 में पढ़ती है। दोनों रायवाला के आर्मी स्कूल में पढ़ते हैं। घर में शहीद की पत्नी विनिता और मां कुंवरी देवी और एक छोटा भाई भी है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी देवेंद्र पर ही थी। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।
शहीद के गांव में भी मातम पसरा है। शहीद देवेन्द्र सिंह राणा (shaheed devendra singh rana) के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। मंदाकिनी के तट पर उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। देखिए वीडियो