देहरादून में टू-व्हीलर और फोर व्हीलर चलाने वालों के लिए नए नियम..2 मिनट में पढ़ लीजिए
देहरादून के डीएम आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि देहरादून में दोपहिया वाहनों में चालक समेत 2 लोग बैठ कर आ-जा सकते हैं। वहीं चारपहिया वाहनों में भी चालक समेत कुल 4 लोग बैठ सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर
Jun 5 2020 12:05PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल
पूरे देश में लॉकडाउन के 4 चरणों के बाद अनलॉक1 की शुरुआत हो चुकी है।अनलॉक-1 के साथ ही उत्तराखंड में कई चीजों में छूट मिलना शुरू हो चुकी है। जो छूट लॉकडाउन के दौरान नहीं मिल पा रही थीं वो अनलॉक-1 में मिल रही हैं। ऐसे में वाहन चालकों को भी लॉकडाउन के दौरान काफी परेशानी हो रही थी। देहरादून में भी यह नियम था कि लॉकडाउन के दौरान दोपहिया वाहनों जैसे बाइक या स्कूटर में केवल एक व्यक्ति ही आवाजाही कर सकता था। मगर अनलॉक 1 में इस नियम में छूट दे दी गई है। अब देहरादून में दोपहिया वाहनों में दो लोग बैठ कर आ-जा सकते हैं। मगर दोनों सवारियों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा नहीं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं चारपहिया वाहनों में भी चालक समेत कुल 4 लोग बैठ सकते हैं। उन सभी के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य है। लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम के मुताबिक इस बात की पुष्टि खुद देहरादून के डीएम आशीष श्रीवास्तव ने की है। आगे भी पढ़ लीजिए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: प्रवासी भाइयों ने गजब कर दिया, यहां क्वारेंटाइन पीरियड में बना दिया खेल का मैदान
लॉकडाउन के पहले तक देहरादून जिला प्रशासन द्वारा यह सख्त निर्देश थे कि देहरादून में सोशल डिस्टनसिंग के नियम का पालन करने हेतु दोपहिया वाहनों में केवल एक ही व्यक्ति बैठ सकता है। वहीं पुलिस ने इस नियम का उल्लंघन करने वालों के ऊपर ताबड़तोड़ चालान भी काटे। अब अनलॉक 1 के बाद से सभी के बीच यह दोपहिया वाहनों वाले नियम के ऊपर असमंजसता बनी हुई थी। पुलिसकर्मी भी खुद काफी कन्फ्यूजन में थे। मगर देहरादून के डीएम आशीष श्रीवास्तव ने स्थितियां पूरी तरह से स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि नियम के अनुसार अब दोपहिया वाहनों पर दो सवारियां बैठ कर जा सकती हैं बशर्ते उन्होंने मास्क पहना हो। अगर उन्होंने मास्क नहीं पहना तो उनके ऊपर जुर्माना हो सकता है। वहीं चार पहिया वाहनों में नियम के अनुसार गाड़ी में चालक समेत 4 लोग बैठ सकते हैं। उनके लिए भी सेम रूल अप्लाय होता है। सभी का मास्क पहनना अनिवार्य है। मास्क न पहनने वालों के ऊपर सख्ती बरती जाएगी।