image: Sushant singh rajpoot suicide case update

‘केदारनाथ’ में नज़र आए थे सुशांत सिंह राजपूत, त्रियुगीनारायण में हुई थी फिल्म की शूटिंग

इस फिल्म की शूंटिंग उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण में हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput suicide) के साथ इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नज़र आई थीं।
Jun 14 2020 3:20PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। साल 2020 ना जाने अभी और कितनी बुरी खबरें लेकर आएग। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दी है। वो बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया.. यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का शिकार थेl बीती रात वो अपने दोस्तों के साथ ही थे। खबर है कि सुबह उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोलाl इसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान था। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। केदारनाथ फिल्म के बारे में तो आप जानते ही होंगे। सुशांत सिंह राजपूत 2019 में इस फिल्म में नज़र आए थे। इस फिल्म की शूंटिंग उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण में हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत के साथ इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नज़र आई थीं।

यह भी पढ़ें - दुखद: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, घर में फांसी लगाकर दी जान
सुशांत सिंह राजपूत धारावाहिक ‘किस देश में है मेरा दिल’ से काम की शुरुआत की थी। फिल्म महेंद्र सिंह धोनी के जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ दिए थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी, जिसमें वो सारा अली खान के साथ नजर आए थे। फिलहाल उन्होंने खुदकुशी क्यों की है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थेl



View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home