दुखद: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, घर में फांसी लगाकर दी जान
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी (Sushant Singh Rajput suicide) की है। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दी है।
Jun 14 2020 2:56PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की है। आज तक की खबर के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दी है। वह बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया.. यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने धारावाहिक ‘किस देश में है मेरा दिल’ से काम की शुरुआत की थी। 'काय पो छे' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने आमिर ख़ान की सुपर हिट फ़िल्म पीके में भी काम किया था। फिल्म महेंद्र सिंह धोनी के जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ दिए थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी, जिसमें वो सारा अली खान के साथ नजर आए थे। फिलहाल उन्होंने खुदकुशी क्यों की है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
ये भी बताया जा रहा है कि कल ही सुशांत अपने दोस्तों के साथ मिले थे। सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद का नज़ारा स्तब्ध कर देने वाला था।