उत्तराखंड से शर्मनाक खबर, क्वारेंटाइन सेंटर में युवती से छेड़छाड़
7 दिन के लिए क्वारंटाइन हुई युवती के साथ एक युवक ने छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया। हंगामा खड़ा होने पर आरोपी युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
Jun 18 2020 8:21PM, Writer:komal
उधमसिंह नगर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक बार फिर से क्वारंटाइन सेंटर में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह पहली बार नहीं है कि क्वारंटाइन सेंटर में छेड़खानी हुई है। इससे पहले भी कई बार ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आ रखी हैं। इसी जिले में क्वारंटाइन सेंटर में पुलिसकर्मी द्वारा महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी को प्रशासन द्वारा सस्पेंड कर दिया गया था। नैनीताल के क्वारंटाइन सेंटर में भी कुछ दिनों पहले छेड़खानी की घटना सामने आई थी। ताजी घटना उधम सिंह नगर की है। पंतनगर चितरंजन भवन में 7 दिन के लिए क्वारंटाइन हुई दिनेशपुर की युवती के साथ एक युवक ने छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किया। हंगामा होने पर आरोपी युवक वहां से भाग निकला। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।
यह भी पढ़ें - देहरादून में बर्थडे पार्टी के बहाने छात्रा से दुष्कर्म, साथी छात्र पर ही रेप का आरोप
दिनेशपुर की निवासी एक युवती दिल्ली से 16 जून को राज्य वापस आई थी। उसकी स्क्रीनिंग होने के बाद उसे पंतनगर विश्विद्यालय के चितरंजन भवन में 7 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया। जिस भवन में युवती को क्वारंटाइन किया गया उसी भवन में केशवपुर, बरेली के निवासी अंश को भी क्वारंटाइन किया गया। पीड़िता का आरोप है है कि वह गुरुवार तड़के 3 बजे वह अपने कमरे में सोई हुई थी । इसी बीच आरोपी अंश गुप्ता उसके कमरे में गया और दरवाजा खटखटाने लगा। आवाज सुनकर युवती ने दरवाजा खोला तो अंश ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने युवती के साथ काफी अभद्र व्यवहार किया जिसके बाद युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल की आवाज सुन कर वहां क्वारंटाइन में ठहरे लोग एकत्रित हुए जिसके बाद अंश गुप्ता वहां से भाग गया। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। पंतनगर थाना पुलिस मौके पर ही पहुंची और मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित अंश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी अंश गुप्ता की क्वारंटाइन अवधि खत्म हो जाने के बाद उसके ऊपर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।