image: Heavy rains expected in 6 districts of Uttarakhand today

उत्तराखंड के 6 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की भी संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के छह पहाड़ी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, शुक्रवार से प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा...
Jun 19 2020 10:35AM, Writer:komal

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम खराब बना हुआ है। छह पहाड़ी जिलों के लिए अगले चौबीस घंटे मुश्किलभरे रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उनमें नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी जिला शामिल है। इन जिलों में रहने वाले लोग संभलकर रहें। प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं तो वहीं पूरे प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में मानसून पहुंचने में अभी थोड़ा वक्त बाकी है, लेकिन यहां बारिश का दौर लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें - गुड न्यूज: देहरादून स्टेडियम में तैयार हो रहा है 2000 बेड का कोविड-19 सेंटर
पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से छह जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार होने वाली बारिश से इस बार जून में तापमान नियंत्रण में रहा, हालांकि उमस की वजह से लोग बेचैन हैं। पहले प्रदेश में 21 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन मध्य भारत में मानसून की रफ्तार मंद पड़ गई। अब उत्तराखंड में मानसून 23 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में आमतौर पर मानसून 25 जून के बाद दस्तक देता है। इस बार ये दो दिन पहले पहुंच सकता है। शुक्रवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान छह पहाड़ी जिलों के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। नैनीताल, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home