image: Almora house caught fire

पहाड़ से दुखद खबर..तिमंजिला मकान में लगी आग, जिंदा जली 75 साल की वृद्ध महिला

अल्मोड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। बिन्ता-भतौंरा में एक मकान में आग लगने से बृद्धा की दर्दनाक मौत। तिमंजिला मकान आग की भेंट चढा़।
Jun 22 2020 1:43PM, Writer:अल्मोड़ा से हरीश की रिपोर्ट

द्वाराहाट (अल्मोड़ा), यहां आज बिन्ता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत भतौंरा में एक तिमंजिले मकान में आग लगने से एक बृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर शासन प्रशासन, विधायक आदि घटना स्थल पर पहुंच चुका है। प्राप्त सूचनानुसार आज प्रातः लगभग 10बजे उक्त मकान में अज्ञात कारणों से भंयकर आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ‌सूचनानुसार भतौंरा निवासी स्व.घनान्द जोशी की बृद्धा पत्नी भगवानी देवी 75वर्ष अपने दो पुत्रों दिनेश चंद्र जोशी,नन्द किशोर जोशी,बहू बिमला जोशी व पोती नेहा जोशी के सांथ उक्त तिमंजिले मकान में रहती थी। पता चला है कि,आग लगते समय उसके दोनों लड़के व बहू खेतों में रोपाई करने गये थे। जबकि 11में पढ़ने वाली पोती नेहा जोशी उस समय गौशाला गई थी। आगे देखिए तस्वीरें

भीषण आग में वृद्ध महिला की मौत

Almora house caught fire
1 /

बताया जा रहा है कि पोती नेहा जोशी ने ने पहले मकान में आग लगी देखी व हो हल्ला किया।

आग से बड़ा नुकसान

Almora house caught fire
2 /

इसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने व बृद्धा को निकालने का भरसक प्रयास किया। लेकिन तब तक भंयकर लगी आग से पूरा मकान ध्वस्त हो गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home