image: Army soldier accused of misbehave in Chamoli district

चमोली जिले से शर्मनाक खबर, सेना के जवान पर युवती से दुष्कर्म का आरोप

चमोली में सेना के एक जवान पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस के अंदर शिकायत दर्ज कराई है। खबर है कि घटना के बाद से ही आरोपी जवान फरार है।
Jun 26 2020 3:13PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

चमोली से एक बेहद घिनौना एवं इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सेना के एक जवान पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। खबर चमोली कोतवाली के घाट क्षेत्र की है। ईटीवी की खबर के मुताबिक एक युवती ने सेना के एक जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस के अंदर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच भी शुरू कर दी वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ गोपेश्वर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले के बाद से आरोपी फरार है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा..4 लोगों की मौके पर मौत 2 लोगों की हालत नाजुक
मिली गई जानकारी के अनुसार चमोली घाट के एक गांव की रहने वाली युवती ने कुमजुग गांव के रहने वाले अजय सिंह के ऊपर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। बता दें के अजय सिंह भारतीय सेना में ड्यूटी करते हैं। युवती ने आरोपी के खिलाफ थाना गोपेश्वर में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद से आरोपी जवान अपने घर से फरार है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक बीना का कहना है कि पीड़िता ने दुष्कर्म के बाद अपनी आपबीती पुलिस में सुनाई। पीड़िता का आरोप है कि घाट के कुमजुग गांव के अजय सिंह ने युवती को पहले शादी का झांसा दिया जिसके बाद उसके साथ यौन शोषण किया। आरोपी जवान वर्तमान में सेना में कार्यरत है। पीड़िता ने तहरीर दी जिसके आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी जवान के ऊपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home