image: Sonu Nigam message to the people who returned to Uttarakhand

उत्तराखंड लौटे नौजवानों को सोनू निगम का संदेश, बताई अपने मन की बात..देखिए वीडियो

बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने लॉकडाउन के चलते पहाड़ लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जुड़ने का सुझाव दिया। ये वीडियो देखिए
Jul 17 2020 6:10PM, Writer:कोमल नेगी

हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक सोनू निगम ने लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड लौटे प्रवासियों के लिए बड़ी बात कही है। सोनू निगम ने वापस लौटे प्रवासियों से उत्तराखंड में ही रहने की अपील की, ताकि पलायन की मार से जूझ रहे उत्तराखंड के माथे से ये दाग हट सके। सोनू निगम कहते हैं कि वापस लौटे सभी प्रवासियों को मेरा सुझाव है कि आप अपने लिए पहाड़ में रहकर स्वरोजगार की राह देखें। इसके साथ ही सोनू निगम ने हंस फाउंडेशन और वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा के कामों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार अपना कर अपनी और प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएं। बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा होने के बावजूद सोनू निगम उत्तराखंड से लगातार जुड़े रहे हैं। समय-समय पर उत्तराखंड आते-जाते भी रहते हैं। गायक सोनू निगम का पहाड़ से गहरा नाता रहा है। उनकी माता शोभा निगम का मायका उत्तराखंड में है। पौड़ी जिले के चलणस्यूं पट्टी में एक गांव है धामक। शोभा चमोली के पिता बुद्धिवल्लभ चमोली इसी गांव में रहते थे। आगे पढ़िए और वीडियो भी देखिए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस के जज्बे को बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का सलाम..देखिए खूबसूरत गीत
धामक गांव सोनू निगम का ननिहाल है। वो इस क्षेत्र से आज भी गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। कुछ साल पहले गायक सोनू निगम ने इस इलाके में धर्मशाला बनाने के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया था। गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों को बड़े चाव से गाने वाले सोनू निगम का उत्तराखंड के लिए अगाध प्रेम जगजाहिर है। कई मौकों और मंचों पर सोनू निगम ने इसे जाहिर भी किया है। हाल में उन्होंने कोरोना संकट से जूझ रहे उत्तराखंड के लिए अपना खास संदेश दिया। उन्होंने संकटकाल में लोगों की मदद कर रहे हंस फाउंडेशन और वरिष्ठ अधिवक्त संजय शर्मा दरमोड़ा के कार्यों को सराहा। कोरोना काल में हंस फाउंडेशन और संजय शर्मा दरमोड़ा कई प्रवासी भाइयों के लिए मददगार साबित हुए। सोनू ने प्रवासियों से उत्तराखंड में रुक कर स्वरोजगार अपनाने की अपील की। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - शानदार गढ़वाली गीत..इसमें छिपा है बहुत बड़ा संदेश, आज की युवा पीढ़ी ये जरूर देखे
प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए इस योजनाएं भी शुरू की गई है, जिसकी जानकारी हर प्रवासी और ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है। प्रवासियों और ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 110 करोड़ का बजट अवमुक्त किया गया है।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home