image: Haldwani usha murder case update

उत्तराखंड: सौतेले बेटे पर मां की हत्या का शक.. और भी ज्यादा गहराया उषा हत्याकांड

अब तक की जांच में पता चला है कि ऊषा की शादी से नाराज लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस कातिलों के करीब पहुंचने का दावा कर रही है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Aug 22 2020 6:26PM, Writer:Komal Negi

हल्द्वानी के ऊषा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने महिला की हत्या के शक में सौतेले बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्याकांड से जल्द पर्दा उठाने की बात कही। पुलिस की जांच में पता चला है कि ऊषा की हत्या की वजह गृह क्लेश और आपसी रंजिश है। सिर्फ दुश्मनी की वजह से महिला की निर्ममता से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ ये भी जान लें। किच्छा की विकास कॉलोनी का रहने वाला नरेश गंगवार कुसुमखेड़ा में टुकटुक की मरम्मत का काम करता है। नरेश शादीशुदा था, पहली पत्नी से उसे 4 बच्चे हैं। इसके बावजूद 4 साल पहले उसने बिंदुखत्ता की रहने वाली ऊषा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लॉकडाउन में गांव लौटा था संजय...नदी किनारे मिली लाश
दो महीने पहले नरेश ने वार्ड-37 के मित्र विहार दमुवाढूंगा में कच्चा मकान बना लिया। जहां वो पत्नी ऊषा और 3 साल के बेटे के साथ रहने लगा। गुरुवार को नरेश रोज की तरह काम पर गया था। घर पर पत्नी ऊषा और बेटा था। रात करीब 8 बजे नरेश काम से लौटा तो कमरे में ऊषा की लाश पड़ी मिली। ऊषा का गला कटा हुआ था। बेटा घर से गायब था। बाद में नरेश का बेटा जय पड़ोस में रहने वाले ठेकेदार के घर पर मिल गया, जिसे मां ने ही दोपहर बाद वहां छोड़ा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद 270 सड़कें बंद..चारधाम रूट पर संभलकर ही जाएं
जांच के दौरान पुलिस के शक की सूई किच्छा की तरफ घूमी। पूछताछ में पता चला कि दो लोग बाइक से नरेश के घर आए थे। जिसके बाद पुलिस ने नरेश की पहली बीवी से हुए बेटे को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी है। उसके कब्जे में आते ही हत्याकांड की सभी परतें खुल जाएंगी। पुलिस ने ऊषा के सौतेले बेटे से पूछताछ के दौरान काफी जानकारियां हासिल की हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि ऊषा की शादी से नाराज लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस कातिलों के करीब पहुंचने का दावा कर रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home