देहरादून में हड़कंप..बीच सड़क पर महिला ने बच्चे को गोद से उतारा, खुद को लगा दी आग
महिला ने पहले बच्चे को गोद से उतारा और फिर बीच सड़क में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
Aug 31 2020 3:26PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने सरेआम आत्मघाती कदम उठाया और इसे देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। एक न्यूज़ वेबसाइट की खबर के मुताबिक देहरादून में राह चलते हुए एक महिला ने खुद को आग लगा दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के त्यागी रोड की बताई जा रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक महिला की गोद में बच्चा था। महिला ने पहले बच्चे को गोद से उतारा और फिर बीच सड़क में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखने वालों के होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस बात की सूचना दी और पुलिस बिना वक्त गवाए मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में महिला को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर महिला का पति भी अस्पताल पहुंच गया है। फिलहाल महिला अपना नाम बताने में सक्षम नहीं है। मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले की पूरी जांच जारी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 18 सितंबर से भक्तों के लिए खुलेंगे गर्जिया देवी के द्वार, इन नियमों का ध्यान दें