image: Bar open in Dehradun

देहरादून में आज से खुल गए बार, 6 महीने से इंतजार कर रहे थे संचालक

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच बार पिछले छह महीने से बंद थे। जिन्हें शुक्रवार से खोलने की शुरुआत हो गई।
Sep 25 2020 4:11PM, Writer:Komal Negi

कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते थमी जिंदगी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। उत्तराखंड में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार पूरी एहतियात बरतते हुए अनलॉक में सुविधाओं का दायरा बढ़ा रही है। जल्द ही उत्तराखंड में अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इससे पहले शुक्रवार को देहरादून में मयखाने यानी बार खोलने की अनुमति दे दी गई। आज से दून में बार खुलने जा रहे हैं। देहरादून में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच बार पिछले छह महीने से बंद थे। जिन्हें शुक्रवार से खोलने की शुरुआत हो गई। राजधानी के बार प्रबंधक पिछले छह महीने से बार खुलने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने प्रशासन के सामने कई बार अपनी दयनीय आर्थिक स्थिति का जिक्र भी किया। आबकारी आयुक्त ने इस बारे में आखिरी फैसला लेने की जिम्मेदारी आबकारी अधिकारियों पर छोड़ी थी। आबकारी अधिकारियों ने इस संबंध में डीएम ऑफिस में फाइल भेजी थी। डीएम की स्वीकृति के बाद आखिरकार आज से बार की रौनक लौट आई। गुरुवार को डीएम की मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार से बार खुल गए। डीएम ने शुक्रवार से राजधानी में बार खोलने की अनुमति दी है। राजधानी देहरादून में करीब सवा सौ से ज्यादा बार संचालकों को लाइसेंस दिया गया है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून: काश! मान ली होती DIG की बात..तो नहीं होती ऐसी वारदात
मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद से बार बंद थे। अनलॉक की शुरुआत होने पर दून के रेस्टोरेंट-होटल तो खुल गए थे, लेकिन बार बंद होने की वजह से यहां रौनक नहीं दिख रही थी। अब छह महीने बाद एक बार फिर बार खुलने जा रहे हैं, लेकिन दून में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए बार खुलने के बाद व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती होगी। अब पुलिस को देर रात बार से शराब पीकर बाहर निकलने वाले लोगों पर भी नजर रखनी पड़ेगी। दून में बार संचालकों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निरीक्षक संजय रावत ने बताया कि बार के लिए शराब की खरीदारी की प्रक्रिया में बदलाव हुआ है। कोविड नियमों का पूरी तरह पालन करने पर ही बार खोलने की अनुमति दी जाएगी। बार प्रबंधक गोदाम की बजाय ठेके से शराब उठाएंगे। इसके अलावा बार संचालकों से सुरक्षा के उपायों को लेकर जानकारी मांगी गई है। बार प्रबंधकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू नियमों का पालन करना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home