image: Rudraprayag Husband sold his wife for 10 thousand rupees

रुद्रप्रयाग से घिनौनी खबर, पति ने पत्नी को 10 हजार में बेचा..खरीददार ने पति के सामने किया रेप

पीड़ित ने विरोध किया तो पति ने कहा कि उसने 10 हजार रुपये में उसका सौदा किया है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Sep 30 2020 4:35PM, Writer:Komal Negi

रुद्रप्रयाग में खुदगर्ज पति ने पति-पत्नी के रिश्ते की मर्यादा को ताक पर रख पत्नी का दस हजार रुपये में सौदा कर दिया। जिस आदमी से पति ने पत्नी का सौदा किया, उसने पति के सामने ही महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला पति से मदद की भीख मांगती रही लेकिन आरोपी पति अपनी पत्नी की इज्जत को तार-तार होते देखता रहा। अब पीड़ित ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र की है। जहां पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि पति को नशे की लत है। वो नशे में धुत होकर उसके साथ गाली-गलौच करता है। कई बार उसके साथ मारपीट भी की। परिवार के बारे में सोचकर महिला पति की प्रताड़ना सहती रही, लेकिन 26 सितंबर को पति ने घटियापने की हर हद पार कर दी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ में पकड़ी गई स्मैक की सबसे बड़ी खेप, 5 युवक गिरफ्तार..शौक पूरे करने के लिए बने तस्कर
26 सितंबर की रात आरोपी पति एक नेपाली मूल के आदमी को घर ले आया। जिसने पति के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो पति ने कहा कि उसने आरोपी से 10 हजार रुपये में उसका सौदा किया है। इसलिए वो चुप रहे। आरोपी पति ने उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और पुलिस से मदद मांगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात नेपाली युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पति के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म में साथ देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपी पति राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस टीम अब दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें - अनलॉक-5: उत्तराखंड में क्या खुलेगा और क्या नहीं? 2 मिनट में जान लीजिए
रुद्रप्रयाग पुलिस ने इस बारे में फेसबुक पर जानकारी दी है।

#गुप्तकाशीपुलिसनेमहिलाकेसाथबलात्कारकरनेवालेव्यक्तिकोगिरफ्तारकरभेजान्यायिकहिरासतमें वाक्यत इस प्रकार से...

Posted by Rudraprayag Police on Tuesday, September 29, 2020


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home