image: Odd even formula in dehradun

देहरादून में लागू हो सकता है ऑड ईवन फॉर्मूला...खचाखच ट्रैफिक से मिलेगी राहत

माना जा रहा है कि इसे लेकर जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Nov 4 2020 11:16AM, Writer:Komal Negi

राजधानी देहरादून में यातायात व्यवस्था चिंता का सबब बनी हुई है। स्मार्ट सिटी के कार्यों के लिए सड़कों की खुदाई की वजह से रोजाना कई जगह जाम की स्थिति बन रही है। इसी मुश्किल से राहत के लिए अब यहां पर ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, इससे पहले स्थिति सुधारने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आईजी गढ़वाल रेंज ने मीडिया को बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो ऑड-ईवन भी विकल्प हो सकता है। आपको बता दें कि 6 महीने से देहरादून में स्मार्ट सिटी के तहत खुदाई का काम चल रहा है। शहर की ज्यादातर व्यस्त रहने वाली सड़कों की चौड़ाई पहले के मुकाबले 50 फीसदी तक कम हो गई हैं। ऐसे में यहां पर यातायात सुचारु रखना बेहद मुश्किल हो रहा है। जिला पुलिस लगातार इसके लिए प्रयास कर रही है, लेकिन फिलहाल कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। आईजी ने बताया कि त्योहारी सीजन में यातायात का दबाव पहले से कहीं अधिक हो जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि इससे पहले ही विकल्प तलाश लिए जाएं। लोगों को पार्किंग आदि के लिए समय समय पर दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। साथ ही एक निर्धारित समय के लिए दिल्ली की तर्ज पर ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। दून पुलिस को इस व्यवस्था की प्लानिंग करने को कहा गया है। इसमें वाहन संचालन से जुड़ीं एसोसिएशनों और संगठनों का भी सहयोग लेना होगा ताकि यातायात को सुचारु बनाया रखा जा सके।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस पर यूपी के सांसद ने लगाया उगाही का आरोप..PM और CM से शिकायत


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home