उत्तराखंड: नेपाल के तस्करों ने वन कर्मियों पर की फायरिंग..वन आरक्षी घायल
भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे वनकर्मियों पर लड़की तस्करों ने फायर झोंक दिया। इस मुठभेड़ एक वनकर्मी घायल हो गया।
Nov 4 2020 1:57PM, Writer:Komal Negi
एक बड़ी खबर खटीमा से आ रही है। खटीमा में भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे वनकर्मियों पर लड़की तस्करों ने फायर झोंक दिया। इस मुठभेड़ एक वनकर्मी घायल हो गया। खबर है कि तस्कर साल का पेड़ काटकर गिल्टों को साइकिल पर लादकर ले जा रहे थे। जवाबी कार्रवाई में हुई फायरिंग के बाद तस्कर मौके से नेपाल की ओर फरार हो गए। घायल वनकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उधर वन विभाग ने झनकईया थाने में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, रात्रि गश्त में दौरान वनकर्मियों को नखाताल वन क्षेत्र में कुछ चहलकदमी दिखाई दी। जिसे ही वन कर्मियों ने उन्हें रुकने को कहा तो लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों पर फायर झोंक दी। लकड़ी तस्करों द्वारा की गई इस अचानक फायरिंग में एक वन कर्मी विवेक कुमार घायल हो गया।वहीं, जवाबी फायरिंग के बाद अज्ञात लकड़ी तस्कर नेपाल की ओर भाग गए। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: बुजुर्ग चाची को बचाने के लिए खूंखार भालू से लड़ी भतीजी..दंराती से मार-मारकर भगाया
जिसके बाद वनकर्मियों को मौके से दो साइकिल में लदे साल के लट्ठे और एक मोबाइल बरामद हुआ है। जिसमें नेपाल का सिम लगा हुआ था। वहीं, खटीमा वन रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी गई। जिसके बाद घायल वन कर्मी विवेक कुमार का वन अधिकारियों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेंजर ने बताया कि रात को नेपाल सीमा के पास गश्त के दौरान वन कर्मियों का लकड़ी तस्करों से आमना-सामना हुआ। जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इस फायरिंग में वन कर्मी विवेक कुमार को गोली लगी है, जिसका इलाज जारी है। साथ ही अज्ञात लकड़ी तस्करों के खिलाफ झनकईया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल वनकर्मी विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया गिल्टों की कीमत तकरीबन पचास हजार रुपये आंकी गई है। मौके से बरामद मोबाइल फोन के जरिये तस्करों की तलाश की जा रही है।