उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर भरभराकर गिरी पहाड़ी..पत्थरों की चपेट में आया होटल
ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत होने वाले सड़क चौड़ीकरण के चलते यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास बीती देर रात पहाड़ी के दरकने से हाईवे पर बोल्डर आ गए
Nov 22 2020 2:46PM, Writer:Komal Negi
ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य अब लोगों के लिए मुसीबत बन कर सामने आ रहा है। पहले केवल बारिश के सीजन में भूस्खलन की समस्या का सामना करना पड़ता था। मगर अब जब बरसात का नामोनिशान तक नहीं है उसके बाद भी उत्तराखंड में बोल्डर गिर रहे हैं। ऑल-वेदर रोड के निर्माण से जगह-जगह सड़कों के चौड़ीकरण के कारण भूस्खलन हो रहा है जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। यमुनोत्री हाइवे पर भी हाल ही में बिना किसी बारिश के जबरदस्त भूस्खलन हो गया। राजमार्ग करीब 12 घंटे बंद रहा। रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम ने राजमार्ग को सुचारू किया, लेकिन दोबारा भूस्खलन होने से बाधित हो गया। सड़क चौड़ीकरण के चलते यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास बीती देर रात पहाड़ी के दरकने से हाईवे पर बोल्डर आ गए और जबरदस्त भूस्खलन हो गया। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
भूस्खलन होने से देर रात ही यमुनोत्री में खरादी के पास रास्ता भी बंद हो गया। वहीं पहाड़ी से गिरे बॉर्डर की चपेट में एक होटल भी आ गया। वह तो खुशकिस्मती से किसी को कोई भी चोट नहीं आई और सभी सही सलामत बच गए। बता दें कि यमुनोत्री हाईवे पर जिस जगह पर भूस्खलन हुआ है वहां पर ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके तहत सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है। इसी के कारण वहां पर देर रात भूस्खलन हुआ। खुशकिस्मती से इस भूस्खलन में किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई। एक होटल बोल्डर की चपेट में आ गया। फिलहाल सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो रखी है और सड़क को खुलवाने का कार्य किया जा रहा है ताकि हाइवे पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सके।