गढ़वाल: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, लड़के के साथ भागी लड़की..हरिद्वार में हुई लोकेशन ट्रेस
लड़की लापता हुई तो परिवार वाले लाडली के साथ अनहोनी की आशंका से कांप गए। इधर जब पुलिस ने गुमशुदा लड़की को बरामद किया तो एक ऐसी बात पता चली जिसे सुन लड़की के परिजन भी सन्न रह गए।
Dec 25 2020 11:46PM, Writer:Komal Negi
सोशल मीडिया पर पनपे रिश्ते परिवारों को तबाह कर रहे हैं। अब पौड़ी गढ़वाल में ही देख लें, यहां सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की की राजस्थान के रहने वाले लड़के से दोस्ती हुई। थोड़े ही दिनों में दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि लड़की अपने घरवालों का प्यार भूल गई। लड़का जब लड़की से मिलने उत्तराखंड पहुंचा तो लड़की हर रिश्ते को भूल उसके साथ निकल गई। इधर लड़की के गायब होने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार वाले लाडली के साथ अनहोनी की आशंका से कांप गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब गुमशुदा लड़की को बरामद किया तो एक ऐसी बात पता चली जिसे सुन लड़की के परिजन भी सन्न रह गए। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना श्रीनगर गढ़वाल की है। यहां बड़ियारगढ़ में रहने वाली 21 साल की लड़की 18 दिसंबर से लापता थी।
यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल: आग का गोला बनी सड़क पर चलती कार..सूझबूझ से बची चालक की जान
परिवार वाले उसे यहां-वहां ढूंढ रहे थे। लड़की की खोज-खबर नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। जांच में पता चला कि लड़की की दोस्ती सोशल साइट के जरिए राजस्थान के रहने वाले एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद लड़की ने लड़के संग भागने का फैसला कर लिया। कुछ दिन पहले ये लड़का लड़की से मिलने श्रीनगर आ गया। जहां से दोनों एक साथ भाग गए। इधर परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती का फोन ट्रैस किया। जिसमें उसकी लोकेशन हरिद्वार में मिली। लड़की का पता चलते ही श्रीनगर महिला थाना की पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची और युवती को बरामद कर श्रीनगर ले आई। जहां उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। श्रीनगर पहुंचने पर युवती ने बताया कि उसने अपने दोस्त से शादी कर ली है। श्रीनगर महिला थाने की एसओ दीक्षा साहनी ने बताया कि युवक और युवती दोनों ही बालिग हैं। दोनों ने हरिद्वार में शादी करने की बात कही है। बहरहाल पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया है।