उत्तराखंड में हवाई सेवाओं पर कोहरे ने लगाया ब्रेक..दिल्ली से देहरादून आने वाली 3 फ्लाइट कैंसल
घने कोहरे का असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ रहा है। रविवार को दूसरे दिन भी दिल्ली से देहरादून के बीच संचालित होने वाली तीन हवाई सेवाएं रद्द रहीं।
Jan 18 2021 8:34PM, Writer:Komal Negi
सर्द मौसम में कोहरे की मार का असर यातायात सेवाओं पर भी पड़ रहा है। तीन दिन की राहत के बाद प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा फिर घना होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का माहौल ऐसे ही बना रहेगा। घने कोहरे का असर बस और ट्रेन सेवाओं के साथ ही हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। रविवार को घने कोहरे की वजह से दिल्ली से दून के बीच चलने वाली तीन फ्लाइट रद्द कर दी गईं। हवाई सेवा रद्द होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रविवार को दिल्ली से तीन फ्लाइट देहरादून नहीं पहुंच सकीं। प्रदेश में मौसम आमतौर पर सामान्य बना हुआ है, लेकिन मैदानों में कोहरे से राहत नहीं मिल रही। रविवार को कई जगह बादल छाए रहे, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। मैदानी इलाकों में सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहा। वहीं पहाड़ों में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ाती रहीं। हवाई उड़ानों के संचालन में भी मौसम खलल डाल रहा है। रविवार को देहरादून-दिल्ली के बीच चलने वाली तीन फ्लाइट रद्द कर दी गईं। जिससे यात्री परेशान रहे। इससे पहले शनिवार को भी कुछ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सिर्फ 16 हजार रुपये में शुरू करें अपना उद्योग..सैकड़ों नौजवानों को मिल रहा है फायदा
रविवार को भी दिल्ली से सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने वाली और यहां से 8 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संचालित नहीं हो पाई। इसी तरह दिल्ली और दून के बीच स्पाइस जेट की हवाई सेवा भी रद्द रही। ये फ्लाइट सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर देहरादून पहुंचती है और 7 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। इसके अलावा एयर इंडिया की फ्लाइट भी कोहरे के कारण रद्द रही। एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम के मुताबिक सुबह के समय एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी। जिससे यह उड़ानें यहां नहीं पहुंच पाईं। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार के आसपास के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में यहां रहने वाले लोग सतर्क रहें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।