image: 32 dead body found in chamoli apda

चमोली आपदा अपडेट: 32 लाश बरामद..2 पुलिसकर्मियों समेत सुरंग में फंसे हैं 30 लोग

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 32 लाशें बरामद कर दी गई है। 174 लोगों की तलाश जारी है Chamoli Disaster: 32 dead body found in chamoli apda
Feb 9 2021 8:30PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के कारण सेना और अर्धसैनिक बलों का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अब तक आपदा में 32 लोगों की लाश बरामद कर दी गई है। इसके अलावा अभी भी 174 लोगों की तलाश जारी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी एक सुरंग में 25 से 35 आदमी फंसे हुए हैं। इनमें 2 पुलिसकर्मी भी शामिल है। इनको बनाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन होने से भीषण आपदा आ गई। के बाद ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आई और चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में है आगे जो भी अपडेट होगी हम आप तक पहुंचाते रहेंगे। आप पढ़ते रहिए राज्य समीक्षा


यह भी पढ़ें - चमोली आपदा: अभी भी सुरंग में फंसे हैं 35 लोग..48 घंटे से बचाने की कोशिश जारी..दुआ कीजिए


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home