image: CM Tirath Singh Rawat Uttarakhand Cabinet Expansion

उत्तराखंड: ये हैं CM तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट के नए चेहरे..2 मिनट में जान लीजिए

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। आज उनके मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्री शपथ ले रहे हैं। आगे जानिए तीरथ कैबिनेट में किन नये चेहरों को जगह मिली।
Mar 12 2021 6:32PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड शासन में हर स्तर पर फेरबदल जारी है। बुधवार को तीरथ सिंह रावत ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया। आज राजभवन में तीरथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। मंत्रिमंडल में सभी 11 पदों को भरा जाएगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद पर अप्रत्याशित बदलाव के बाद अब बीजेपी ने प्रदेश नेतृत्व में भी बदलाव कर सबको चौंकाया है। त्रिवेंद्र सरकार में सबसे पावरफुल मंत्री रहे मदन कौशिक अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। चलिए अब आपको तीरथ मंत्रिमंडल के बारे में बताते हैं। तीरथ कैबिनेट में गणेश जोशी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा यशपाल आर्य, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल और स्वामी यतीश्वरानंद भी तीरथ कैबिनेट का हिस्सा बन गए हैं। इस तरह से बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल,  बिशन सिंह चुफाल और गणेश जोशी को बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया गया है। तीरथ कैबिनेट में कुछ पुराने चेहरे भी दिखेंगे। जिनमें हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल और डॉ. धन सिंह रावत शामिल हैं। ये सभी त्रिवेंद्र कैबिनेट का हिस्सा रहे थे, अब उन्हें तीरथ कैबिनेट में भी जगह मिली है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे बंशीधर भगत भी पद और गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। आज उनके मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्री शपथ ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अब नौकरशाही में हो सकते हैं बड़े बदलाव..CM तीरथ ने दिए बड़े संकेत


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home