image: Father accused of raping daughter in Haldwani

उत्तराखंड: कलयुगी पिता शर्मनाक करतूत..14 साल की बेटी संग किया दुष्कर्म

पीड़ित बच्ची की मां का साल 2013 में निधन हो गया था। जिसके बाद आरोपी पिता अपनी सगी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। 12 मार्च को आरोपी ने बच्ची संग दरिंदगी की।
Mar 16 2021 5:33PM, Writer:Komal Negi

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चियां न तो घर पर सुरक्षित हैं न बाहर। अब नैनीताल में ही देख लें। यहां एक शख्स ने पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी संग दुराचार किया। पीड़ित किशोरी के चाचा ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची 14 साल की है। वो हल्द्वानी स्थित टीपीनगर क्षेत्र में परिवार संग रहती है। खबर है कि पीड़ित बच्ची की मां की साल 2013 में मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी पिता पर आ गई। पिता पर बच्ची की देखभाल का जिम्मा था, उसका भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, लेकिन अपराधी प्रवृत्ति के पिता की बेटी पर ही नीयत खराब हो गई। वो बच्ची पर बुरी निगाह रखने लगा।

यह भी पढ़ें - कमीशन कू मीट भात: गढ़वाल का अनोखा मोटर मार्ग..यहां 5 दिन में ही उखड़ गया डामर
बच्ची ने किसी तरह खुद को पिता के गंदे इरादों का शिकार होने से बचाए रखा, लेकिन 12 मार्च को आरोपी पिता ने हर रिश्ते को शर्मसार करते हुए बेटी संग दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने इस बारे में अपने चाचा और अन्य परिजनों को बताया। जिसके बाद पीड़ित के चाचा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसएसआई मंगल सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में नैनीताल की रहने वाली एक युवती ने अपनी पहचान के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि गांव में रहने वाला एक विवाहित युवक उसे महाशिवरात्रि पर मंदिर घुमाने के बहाने नैनीताल लेकर आया था। वापसी में युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक की पहचान खड़क सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home