image: Woman body found in Udham Singh Nagar

उत्तराखंड: बंद कमरे से आ रही थी बदबू..अंदर जाकर देखा तो मिली महिला की लाश

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक 40 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के कमरे से बदबू आने से इस घटना का पता लग सका। पढ़िए पूरी खबर-
Mar 31 2021 6:21PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जी हां, महिला का शव घर के पड़ोस में पड़े हुए खाली मकान के अंदर लटका हुआ मिला। महिला होली के दिन से गायब बताई जा रही थी। बता दें कि जिस घर में महिला ने फांसी लगाई थी, वहां से काफी बदबू आ रही थी। आनन-फानन में आसपास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोल का देखा तो हैरान गए क्योंकि महिला का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वैसे तो महिला के आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है मगर माना जा रहा है कि महिला ने परिवार में विवाद के चलते फांसी लगाई है। महिला होली के दिन से गायब बताई जा रही थी। होली के दिन महिला को उसके परिवार में थोड़ा विवाद हो गया था उसके बाद से ही वह गायब चल रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला ने होली के दिन ही आत्महत्या की है क्योंकि जब शव बरामद किया गया तब उससे काफी बदबू आ रही थी। मकान से बदबू आने के बाद लोगों को शक हुआ और दरवाजा खुलने पर महिला का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस अब महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इस मामले की जांच कर रही है। इस पूरे मामले में महिला के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें - देहरादून: प्रेमनगर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने की खुदकुशी..पंखे से लटका था शव
चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। बता दें कि रुद्रपुर के बी ब्लॉक ट्रांजिट कैंप के निवासी चित्तौ मजूमदार के घर की दूसरी मंजिल पर खाली कमरे से हाल ही में बदबू आ रही थी और बदबू के साथ ही पानी भी आ रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही ऐसो ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने वहां का कमरा खुलवाया। कमरे के अंदर महिला का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। उसके बाद वहां पर कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतारा। महिला की पहचान 40 वर्षीय पुतुल सरकार के रूप में हुई है जो कि तारक सरकार की पत्नी है। बता दें कि होली के दिन पुतुल सरकार के घर पर विवाद हुआ था उसके बाद से ही वह अचानक गायब हो गई थी और उसका कोई भी पता नहीं लग पाया था। इस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल चल रही है और पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने पुतुल का शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुतुल सरकार के परिजनों से पूरे मामले की गहराई से पूछताछ की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home