image: Colonel Ajay Kothiyal can join Aam Aadmi Party

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले सबसे बड़ी खबर, AAP में शामिल हो सकते हैं कर्नल कोठियाल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बहुत बड़ी खबर है। कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
Mar 31 2021 6:35PM, Writer:Komal Negi

एक तरफ बीजेपी और कांग्रेस सल्ट उपचुनाव की तैयारियों में हैं, तो दूसरी तरफ एक बहुत बड़ा खेल हो रहा है। सल्ट की चुनावी जंग से हटकर AAP नए काम में जुटी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि AAP कर्नल अजय कोठियाल के पार्टी में शामिल करने की तैयारी कर रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रामनवमी के आसपास कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी पहले ही उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। हाल ही में एबीपी न्यूज का सर्वे सामने आया था, जिसमें बताया गया था कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में 2 से 8 सीटें हासिल कर सकती है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही कहा था कि पार्टी का सीएम कैंडिडेट कोई आर्मी पृषठभूमि का हो सकता है। ऐसे में कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के सीएम फेस हो सकते हैं। उधर ईटीवी भारत के अनुसार आम आदमी पार्टी कर्नल अजय कोठियाल को एक बड़े आयोजन के साथ पार्टी में शामिल करने की तैयारी कर रही है। 21 अप्रैल के आसपास कर्नल अजय कोठियाल को देहरादून में आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। माना जा रहा है इस कार्यक्रम में केजरीवाल या फिर मनीष सिसोदिया भी शामिल हो सकते हैं। कर्नल अजय कोठियाल सैन्य पृष्ठभूमि से हैं। खासतौर पर उत्तराखंड में सैन्य बाहुल्य कई विधानसभाओं में उनका अच्छा खासा दखल है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में वो ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। अब देखते हैं कि कर्नल AAP की कप्तानी करते हैं या नहीं?
यह भी पढ़ें - उड़ता उत्तराखंड! गैस सिलेंडर के अंदर भरा था गांजा..पहाड़ में हो रहा था सप्लाई


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home