उत्तराखंड में खतरनाक कोरोना..बीते 48 घंटे में 49 लोगों की मौत, देखिए हर जिले से लेटेस्ट आंकड़े
अब तक प्रदेश में 1868 संक्रमित कोरोना के खिलाफ जंग हार चुके हैं। बीते रविवार को उत्तराखंड में 12 मरीजों ने दम तोड़ा। शनिवार को 37 लोगों की मौत हुई।
Apr 19 2021 11:48AM, Writer:Komal Negi
प्रदेश में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। एक ओर केस बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर भी बढ़ रही हैं। कोरोना ने जब प्रदेश में पहली बार दस्तक दी थी तब तेजी से केस बढ़े थे। मगर उस समय रिकवर हुए लोगों की संख्या ज्यादा थी और मृत्यु दर कम। मगर कोरोना का यह नया स्ट्रेन और भी अधिक शक्तिशाली और भयावह साबित हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ रहे लोग ना केवल तेजी से संक्रमित हो रहे हैं बल्कि मृत्यु दर भी प्रदेश में बढ़ गया है जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंताओं को बढ़ा दिया है। मैदानी जिलों में पहाड़ों के मुकाबले मृत्यु दर तीव्रता से बढ़ रही है। देहरादून जिले में सबसे अधिक मृत्यु दर है जो कि चिंताजनक बात है। नैनीताल और हरिद्वार में भी मृत्यु दर बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में 1868 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हर दिन उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की मृत्यु हो रही है। बीते रविवार को भी प्रदेश में 12 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा जिसके बाद आंकड़ा 1868 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट..7 जिलों में 86 इलाके सील, यहां भूलकर भी न जाएं
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट..7 जिलों में 86 इलाके सील, यहां भूलकर भी न जाएं
सबसे पहले राजधानी देहरादून की बात करते हैं जहां पर अब तक सबसे अधिक मरीजों ने दम तोड़ा है। राजधानी देहरादून में आंकड़ हजार के पार पहुंच चुका है। जी हां, देहरादून में अब तक 1067 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है।
देहरादून के बाद सबसे अधिक मृत्यु नैनीताल जिले में हुई है जहां पर 258 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
नैनीताल के बाद सबसे अधिक मृत्यु दर हरिद्वार में दर्ज हुई है जहां पर 186 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गए।
यूएस नगर में 127 मरीजों की मृत्यु हुई है।
पौड़ी गढ़वाल में 62 पिथौरागढ़ में 48, अल्मोड़ा में 27 संक्रमितों ने अब तक दम तोड़ा है।
बागेश्वर जिले में 17, उत्तरकाशी में 18, टिहरी गढ़वाल में 18, चमोली में 19, रुद्रप्रयाग में 10 और चंपावत में 11 संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है।
इसी के साथ प्रदेश में कुल 1868 मरीजों की अब तक मृत्यु हो चुकी है।उत्तराखंड में अब तक 124033 केस मिले हैं जिनमें से 202367 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और वर्तमान में उत्तराखंड में 17293 एक्टिव केस हैं।