image: Sonu Sood helped the woman of Dehradun

देहरादून: गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने सोनू सूद..एक ट्वीट पर दिलाया ऑक्सीजन बेड

दून में रहने वाली गर्भवती महिला ने सोनू सूद से ऑक्सीजन बेड और गायनेकोलॉजिस्ट की व्यवस्था कराने की अपील की थी। जिस पर सोनू सूद ने तुरंत रिस्पांस किया और उनके लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था कर दी।
May 4 2021 5:19PM, Writer:Komal Negi

‘मुसीबत के वक्त में जो साथी बनकर साथ खड़ा है, वही सच्चा हमदर्द है...’ ये शब्द उन हजारों लोगों के हैं, जिनके लिए एक्टर सोनू सूद मसीहा बन गए। कोरोना के खिलाफ जंग में वो हीरो बनकर उभरे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ में इतने शब्द लिखे गए, जिन्हें पन्नों में समेट पाना नामुमकिन है। कोरोना से मचे हाहाकार के बीच सोनू सूद एक बार फिर मैदान में हैं और हर जरूरतमंद की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मिशन समाजसेवा में जुटे अभिनेता सोनू सूद इस बार देहरादून की एक गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने हैं। इस महिला ने ट्वीट कर के सोनू से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था कराने की अपील की थी। महिला के ट्वीट पर सोनू सूद ने तुरंत रिस्पांस किया और उनके लिए लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था करा दी। ऑक्सीजन बेड मिलने और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था होने की जानकारी सोनू ने महिला के ट्वीट को रिट्वीट कर के दी। जिसमें उन्होंने व्यवस्था होने की बात लिखी थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना काल में विधायक का सही फैसला..स्थगित की अपने बेटे की शादी
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी। इन दिनों अस्पतालों का क्या हाल है, आप जानते ही हैं। सबा प्रेग्नेंट हैं, उन्हें इलाज के लिए मदद की जरूरत थी। जब कहीं से इलाज की उम्मीद न रही तो शेख नाम के शख्स ने सोनू को ट्वीट कर महिला के लिए मदद की गुहार लगाई। उसने ट्वीट में लिखा कि महिला का ऑक्सीजन लेवल 80 है, उसे तुरंत मदद की जरूरत है। ट्वीट के कुछ देर बाद ही सोनू ने महिला के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था कर दी। कोरोना काल में सोनू सूद मजदूरों और मजबूरों के मसीहा बनकर उभरे हैं। लॉकडाउन के दौर में जिन लोगों की सुध सरकार भी नहीं ले रही थी, सोनू सूद ने उन गरीब प्रवासी मजदूरों और मजबूरों की हर संभव मदद की। डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को उनके घर पहुंचाया। सोनू सूद की मदद की मुहिम आज भी जारी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home