image: Uttarakhand journalist Rajendra Joshi passed away

कोरोनोवायरस: उत्तराखंड से दुखद खबर..नहीं रहे पत्रकार राजेन्द्र जोशी

न जाने कोरोना हम सभी के बीच से कितने लोगों को हमसे दूर करेगा। देहरादून से एक बार फिर से एक दुखद खबर सामने आई है।
May 7 2021 6:18PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड की पत्रकार बिरादरी के लिए दुखद खबर है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी अब हमारे बीच नहीं रहे। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉ विपुल कंडवाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण उनके लंग्स तक पहुंच गया था। डॉक्टर कंडवाल के मुताबिक उनका संक्रमण लगातार बढ़ता गया, जिसके चलते उनको बचाया नहीं जा सका। आपको बता दें कि राजेंद्र जोशी स्वतंत्र पत्रकार थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई दिग्गजों ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजेंद्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोकसंतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेन्द्र जोशी का निधन उत्तराखण्ड में पत्रकारिता जगत को बड़ी क्षति पहुंची है। राज्य सरकार दुःख की इस घङी में उनके परिवार के साथ है। सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डाॅ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें - जिंदा है अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन..सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाह


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home