देहरादून में 1 करोड़ की स्मैक बरामद, गैंग लीडर रफीक गिरफ्तार..निशाने पर थे नौजवान
बरेली से उत्तराखंड स्मैक तस्करी को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस द्वारा 1 करोड़ की स्मैक के साथ गैंग के लीडर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jun 29 2021 1:20PM, Writer:Komal Negi
देवभूमि में बाहरी राज्यों से धड़ल्ले से स्मैक तस्करी को अंजाम दिया जाता है। उत्तराखंड से स्मैक तस्करी का एक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश के बरेली से उत्तराखंड में स्मैक तस्करों द्वारा 1 करोड़ की स्मैक पुलिस ने बरामद कर ली है। सहसपुर पुलिस ने इस गैर कानूनी धंधे में शामिल मुखिया को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने स्मैक तस्करी को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और गिरोह के मुखिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्करी के गिरोह में शामिल 3 लोग अब भी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपी रफीक को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सीओ विकासनगर वीडी उनियाल के मुताबिक आरोपी रफीक गिरोह का सरदार है और यही बरेली से उत्तराखंड स्मैक की तस्करी को अंजाम दे रहा था। इस गिरोह में 3 से 4 लोग और शामिल हैं जो फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सहसपुर पुलिस इससे पहले भी 78 लाख की स्मैक तस्करी कर रहे आरोपियों को जेल के पीछे भेज चुकी है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - देहरादून: लॉकडाउन में काम छूटा तो स्मैक बेचने लगी मॉडल शिवानी, अब गिरफ्तार..देखिए वीडियो
पुलिस ने स्मैक तस्करी कर रहे इसी गिरोह के 5 और लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और उनको गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने गैंग के मुखिया को भी 425 ग्राम स्मैक के साथ सहारनपुर रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस 1 सप्ताह के भीतर गैंग के मुखिया तक पहुंची। दरअसल रफीक और उसके साथ कुछ और लोग मिलकर बरेली से उत्तराखंड स्मैक तस्करी को अंजाम देते थे। केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि यह गिरोह हिमाचल तक में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। इन दिनों पूरे सहसपुर में बरेली के नशा तस्कर तेजी से पैर फैला रहे हैं। ऐसे में पुलिस चौकन्नी हो रखी है। 23 जून को गिरोह के पहला सदस्य अलीम को पुलिस ने 13.50 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। अलीम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अगले ही दिन गिरोह के दूसरे सदस्य नौशाद को भी 11.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद 27 जून को गिरोह के 3 और सदस्यों का भंडाफोड़ हुआ और उनके पास से 313 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उनके जरिए पुलिस मुख्य आरोपी रफीक तक पहुंची और रफीक को 1 करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस तीनों की तलाशी में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रफीक को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया और उसके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है।