image: Devrani Jethani ate poison in Pithoragarh

पहाड़ के थरकोट गांव में संपत्ति को लेकर विवाद, देवरानी-जेठानी ने खाया जहर..देवरानी की मौत

घटना में जान गंवाने वाली हिमानी के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, उन्होंने और भी कई खुलासे किए हैं। पढ़िए पूरी खबर
Jul 3 2021 1:18PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड का सीमांत जिला पिथौरागढ़। यहां संपत्ति के बंटवारे को लेकर देवरानी-जेठानी में कुछ इस कदर ठनी की दोनों ने झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ गटक लिया। इस घटना में देवरानी की मौत हो गई, जबकि जेठानी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने और भी कई जानकारियां दी हैं। चलिए पहले मामला जान लेते हैं। घटना ग्राम पंचायत थरकोट की है। यहां गांव में रहने वाले भीम सिंह भंडारी के घर में बंटवारे को लेकर परिजनों में विवाद चल रहा था। ये विवाद कुछ इस कदर बढ़ा की गुस्से में भीम सिंह की बड़ी बहू ज्योति पत्नी ललित सिंह भंडारी और छोटी बहू हिमानी पत्नी अजय सिंह भंडारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां 5 मिनट बाद हिमानी की मौत हो गई। ज्योति की हालत भी खराब है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 60 साल के बुजुर्ग ने गुलदार से किए दो दो हाथ, दुम दबाकर भागा आदमखोर
मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन मृतक हिमानी के परिजन इसे दहेज हत्या से जुड़ा मामला बता रहे हैं। हिमानी की माता पुष्पा देवी के मुताबिक उनकी बेटी की पूर्व में शादी हो चुकी थी। तीन साल पहले भटेड़ी के रहने वाले युवक से हिमानी की शादी हुई थी। शादी के दूसरे दिन ही थरकोट निवासी अजय सिंह भंडारी ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसे अपने पास बुला लिया। बाद में अजय शादी से इनकार करने लगा। तब हिमानी ने नारी निकेतन में शिकायत की। जिसके बाद दबाव में आकर अजय सिंह ने हिमानी से कोर्ट में शादी कर ली। ससुराल वाले हिमानी से नाराज रहते थे। बाद में वो उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। परिजनों का कहना है कि हिमानी की हत्या की गई है और आरोपी इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश में जुटे हैं। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home