देहरादून में आखिर क्यों बढ़ रहा है जिस्म का धंधा?
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ये क्या हो रहा है? आए दिन आखिर इस तरह की खबरें क्यों सामने आ रही हैं?
Mar 15 2009 5:13PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिस्म धंधा जोरों से चल रहा है. आए दिन कोई न कोई ऐसी शर्मनाक खबर सामने आ जाती है। दरअसल हम सिर्फ एक खबर की बात नहीं कर रहे, ऐसी खबरें लगातार सामने आती रही हैं। कभी मसाज पार्लर के नाम पर, कभी सैलून के नाम पर और कभी होटल के नाम पर...यहां आए दिन शर्मसार कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। जिस्म के सौदागरों ने मानो देहरादून को गढ़ बना दिया है। आपको याद होगा कुछ वक्त पहले देहरादून के सहस्त्रधारा के एक पॉश इलाके में जिस्म के सौदागरों का खुलासा हुआ था। यहां एक बन्द पड़े मकान के कमरे से 6 लड़कियों और 4 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। खबर आई थी कि लड़कियां और लड़के दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। उस दौरान सहस्त्रधारा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से दो लड़कियां पहले भी गिरफ्तार की गई थीं। उस दौरान जब आसपास के लोगों के शक हुआ तो लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया था। दरवाजा नहीं खोलने पर लोगों ने अंदर पत्थर भी फेंके। इसके बाद भी ये लोग बाहर नहीं आए। आखिरकार पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में घुसी। इन लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और पचास हजार से अधिक रुपए भी बरामद किए गए थे।आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में इस साल हो सकती है कांवड़ यात्रा, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
कुछ वक्त पहले मार्च में हीं खबर आई थी कि रानी पोखरी में रैकेट चलाने वाला गिरोह बाहर से लड़कियां बुलाकर उनसे अनैतिक काम रहा रहा था। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा था, जिनके चंगुल से 2 लड़कियां छुड़ाई गईं। बाद में दोनों लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह देहरादून और उसके आस-पास के इलाकों में लंबे वक्त से सक्रिय था। गिरोह के लोग बाहरी क्षेत्रों से लड़कियां बुलाते थे। सारी डील इंटरनेट के जरिए होती थी। आरोपी इंटरनेट के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। उन्हें वॉट्सएप के जरिए लड़कियों की फोटो भेजते थे। डील तय होने पर लड़कियों को देहरादून बुलाया जाता था। पुलिस लगातार ऐसे गिरोहों का खुलासा कर रही है, इसके बावजूद भी ऐसे धंधों पर लगाम लगाना बड़ी चुनौती है।