image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 22 july

उत्तराखंड में आज 56 लोग कोरोना पॉजिटिव, 2 मौत..3 जिलों में आज 1 भी केस नहीं

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोनावायरस बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में 56 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है।
Jul 22 2021 6:48PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में अभी कोरोनावायरस का असर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमारी अभी भी आप से अपील है कि इसे हल्के में न लें और सावधानी बरतें। उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोनावायरस बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में 56 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है। इस बीच 48 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस वक्त पूरे उत्तराखंड में कुल मिलाकर 449 एक्टिव के इस बचे हुए हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो अल्मोड़ा जिले से 6, चमोली जिले से एक, चंपावत जिले से एक, देहरादून जिले से 18, हरिद्वार जिले से दो, नैनीताल जिले से 9, पिथौरागढ़ जिले से 10, टिहरी गढ़वाल से 3 और उत्तरकाशी जिले से 6 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 341629 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं इनमें से 327606 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल 7359 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर से एक भी केस सामने नहीं आया।
यह भी पढ़ें - टिहरी झील के ऊपर बनेगा 800 मीटर लंबा ग्लास ब्रिज, जानिए प्रोजक्ट की खास बातें


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home