image: Fake cement makers arrested in Dehradun

देहरादून वाले ध्यान दें, कहीं आपके घर में तो नहीं लगा नकली सीमेंट..पकड़े गए धोखेबाज़

सीमेंट में मिलावट कर अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम से बिक रहा था देहरादून में नकली सीमेंट, गोदाम पर मारी पुलिस ने रेड, दो आरोपी गिरफ्तार
Jul 23 2021 9:14PM, Writer:Komal Negi

क्या आप भी अपने घर में इन दिनों कंस्ट्रक्शन का काम करा रहे हैं? तो ज़रा सावधान हो जाएं। क्योंकि अब आपको कोई बड़ी कंपनी के नाम से नकली सीमेंट बेच कर चूना लगा सकता है। जी हां, पुलिस ने देहरादून में नकली सीमेंट के गोदाम में रेड मारी है जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मिलावटी सीमेंट बना कर अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम से ग्राहकों को बेचते थे। उनका भंडाफोड़ तब हुआ जब उनके खिलाफ रायपुर के निवासी वल्लभ वशिष्ठ ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर में बताया कि उनका भवननिर्माण कार्य चल रहा है और इसी निर्माण कार्य के लिए उन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट के डीलर से सीमेंट मंगवाया था मगर डीलर ने उनको नकली सीमेंट दिया है। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की तब मालूम हुआ कि सच में सीमेंट में मिलावट की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच-पड़ताल शुरू की गई। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आज 11 लोग कोरोना पॉजिटिव, 7 जिलों में आज एक भी केस नहीं
जांच-पड़ताल में पुलिस ने मिलावटी सीमेंट बनाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और अशोक के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के साथ इस गैंग में 1 युवक और शामिल है जो कि फरार बताया जा रहा है। बता दें कि मुख्य आरोपी रोहित और उसके साथ दो अन्य आरोपियों का तेलपुर थाना पटेल नगर में सीमेंट का गोदाम है जहां तीनों युवक मिलावटी सीमेंट बनाते हैं और उसको अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम से ग्राहकों को बेचकर चूना लगाते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा तुरंत ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए जिसके बाद पुलिस की टीम गठित की गई और पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित को धर दबोचा। रोहित कुमार के कब्जे से पुलिस ने 40 कट्टे नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बरामद किए हैं। रोहित कुमार से कड़ी पूछताछ करने के बाद पुलिस दूसरे आरोपी अशोक तक पहुंची जिसके बाद पुलिस ने गोदाम में छापा मारा और वहां से कुल 1138 कट्टे सीमेंट एवं सीमेंट भरने के उपकरण तराजू अल्ट्रा सीमेंट के खाली कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर गोदाम को सील कर लिया है और पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 486 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home