image: Misbehavior with a woman inside the truck in Teen Dhara

गढ़वाल: तीन धारा में मुजफ्फरनगर के ड्राइवर की दरिंदगी, ट्रक के अंदर किया महिला का रेप

आरोपी ने महिला को साकिनीधार से अपने ट्रक में लिफ्ट दी। महिला को अकेली देखकर उनकी नीयत खराब हो गई। उसने तीन धारा के नजदीक ट्रक रोक दिया और ट्रक में ही महिला से दुष्कर्म किया।
Aug 12 2021 4:52PM, Writer:Komal Negi

कभी-कभी इंसान का घिनौनापन देखकर लगता है कि ये दुनिया खत्म ही हो जाए तो अच्छा है। प्रदेश में न तो दुधमुंही बच्चियां सुरक्षित हैं, न बुजुर्ग महिलाएं। रूह कंपा देने वाली ऐसी ही एक वारदात नई टिहरी में सामने आई है। जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ एक ट्रक चालक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ट्रक चालक यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना देवप्रयाग क्षेत्र की है, जहां गुरुवार सुबह 7 बजे बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर तीन धारा के पास ट्रक चालक ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक ने महिला को साकिनीधार से अपने ट्रक में लिफ्ट दी। महिला को अकेली देखकर उनकी नीयत खराब हो गई। उसने तीन धारा के नजदीक पहुंचते ही ट्रक रोक दिया और ट्रक में ही महिला से दुष्कर्म किया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: गंगा घाट पर मिला घर से लापता महिला का सुसाइड नोट, पति पर लगाए गंभीर आरोप
चश्मदीदों के मुताबिक ट्रक तीन धारा के करीब ही खड़ा था, उसमें से महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। ट्रक के आगे का शीशे वाला हिस्सा कंबल से ढका था। शक होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक के भीतर एक महिला बदहवास हालत में मिली। बाद में गुस्साए लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम राजेश बताया जा रहा है, वो यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष देवप्रयाग महिपाल रावत ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक ने महिला को साकिनीधार से लिफ्ट दी। बाद में ट्रक को सुनसान जगह पर ले गया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home