image: Vandana Kataria got 25 lakh from cm pushkar singh dhami

उत्तराखंड: ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना से मिले CM धामी, 25 लाख रुपये का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वंदना कटारिया के घर पर गए और उन्हें ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की बधाई दी। इसके साथ ही सीएमने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए का चेक सौंपा।
Aug 12 2021 4:59PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओलंपिक में हैट्रिक जमाने वाली धाकड़ खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वंदना कटारिया के घर पर गए और उन्हें ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन की बधाई दी। इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए का चेक सौंपा। ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन के लिए सीएम धामी ने वंदना की खूब तारीफ की और भविष्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि वंदना ने ओलंपिक में जबरदस्त खेल दिखाया। भले ही भारतीय टीम पदक जीतने से रह गई लेकिन टीम की हर किसी ने खुलकर तारीफ की। हरिद्वार के छोटे से गांव से निकल कर टोक्यो ओलंपिक का सफर तय करने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया पर पूरा देश प्यार लुटा रहा है। वंदना ने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। राज्य सरकार ने उन्हें 25 लाख की धनराशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की थी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गरीबी के दिन याद कर रो पड़ी वंदना, कहा-’हम 1 जोड़ी जूते बदल-बदलकर पहनते थे’
इसके साथ ही वंदना अब उत्तराखंड में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान' को आगे बढ़ाती नजर आएंगी। उन्हें अभियान के लिए उत्तराखंड की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वंदना कटारिया हरिद्वार जिले के छोटे से क्षेत्र रोशनाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक के बाद एक 3 गोल लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ वो ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। टोक्यो ओलंपिक में खेलने के लिए जब वंदना कटारिया हॉकी के मैदान में उतरीं तो दिल में पिता के निधन का गम था। इसके बाद भी उन्होंने हौसला बनाए रखा और अपनी स्टिक से हैट्रिक गोल मारकर इतिहास में नाम दर्ज करा दिया। राज्य सरकार ने उन्हें पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है, साथ ही उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home