image: New bharti in uttarakhand police

अच्छी खबर: उत्तराखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती जल्द

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के पदों पर जल्द होंगी बंपर भर्तियां, 1500 पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, 5 साल के बाद उत्तराखंड पुलिस में होंगी कॉन्स्टेबल भर्ती-
Sep 20 2021 4:39PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड सरकार एक सुखद खबर लेकर सामने आई है। आखिरकार 5 साल के बाद उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती होने जा रही है। प्रथम चरण में तकरीबन 1500 पदों पर भर्तियां होना तय हुआ है। जी हां, बेरोजगारी के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना हर एक युवा का सपना है। और इस सपने को साकार करने में उत्तराखंड सरकार युवाओं की मदद कर रही है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड सरकार कई बंपर भर्तियां लेकर आ चुकी है। एक बार फिर सरकार ने बेरोजगार युवाओं की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। तकरीबन 5 साल के बाद पुलिस कांस्टेबल भर्ती निकाली गई है। पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों और प्रस्तावित रिक्तियों को मिलाकर कुल 2500 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इनमें से पहले चरण में 1500 पदों पर ही भर्ती की अनुमति शासन ने दी है। 856 कॉन्स्टेबल रैंकर्स परीक्षा के जरिए पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल इन पदों को शासन ने अभी रिक्त नहीं माना है। 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद ही इनके पद रिक्त माने जाएंगे। ऐसे में इन रिक्त पदों पर अगले साल तक एक और भर्ती आयोजित हो सकती है.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी, इन विभागों में होंगी बंपर भर्तियां
लंबे समय बाद आ रही पुलिस भर्ती में बेरोजगार युवा लगातार आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग कर रहे थे।चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा भर्ती वर्ष के लिए सरकार द्वारा अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट प्रदान की जा रही है, जो पुलिस भर्ती पर भी लागू रहेगी। इस एक साल की छूट के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष हो जाएगी, जबकि अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 5 साल की छूट के साथ ही 1 साल की अतिरिक्त छूट दिए जाने पर कुल 6 साल की छूट के साथ अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष मान्य हो जाएगी। वहीं उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि नियमावली में संशोधन के चलते एसआई भर्ती में थोड़ा समय लग रहा है। फिलहाल इन 1500 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज कर दी गई है। इन पदों पर भर्ती का अधियाचन पुलिस मुख्यालय इस महीने के अंत तक यूकेएसएससी को भेजेगा और यूकेएसएससी जल्द ही इन पदों पर भर्तियां जारी करेगी। सरकारी नौकरी के सभी ताजे अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें राज्य समीक्षा से।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home