image: ITBP jawan crushes woman in Badrinath

बदरीनाथ में ITBP जवान का महापाप! दारू के नशे में महिला को मार डाला..कार में मीट भी मिली!

चमोली जिले के बदरीनाथ (Badrinath ITBP Jawan) से एक बड़ी खबर आ रही है..यहां एक ITBP जवान ने एक महिला को रौंद दिया
Nov 11 2021 12:47PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

कहते हैं नशा, नींद और रफ्तार दुर्घटना के तीन बड़े कारण हैं। इनमें से सबसे बड़ा कारण है नशा...नशे में लोग इस तरह गाड़ी चलाते हैं मानिए सड़क उनकी ही है। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए, तो जिंदगी भर का दुख झेलना पड़ता है। आज एक ऐसी ही खबर से हम आपको रूबरू करवा रहे हैं। ये खबर चमोली जिले के बदरीनाथ धाम क्षेत्र से है। यहां गुड़गांव की एक महिला सपरिवार बदरीनाथ धाम (Badrinath ITBP Jawan) के दर्शन करने आई थी लेकिन वो नहीं जानती थी कि ये उसके जीवन की आखिरी यात्रा साबित होगी। गुडगांव हरियाणा की रहने वाली 29 वर्षीय महिला को ITBP जवान ने अपनी कार से रौंद दिया। बुधवार रात लगभग सवा दस बजे बदरीनाथ धाम के माणा तिराहे के निकट बांगण धर्मशाला के पास ये हादसा हुआ। आईटीबीपी जवान अपनी कार आई-10 में सवार था। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय नशे में धुत आईटीबीपी के जवान ने यह हादसा किया उसकी कार में पकी हुई मीट भी रखी हुई थी, इस वजह से स्थानीय लोगों में भी खासा आक्रोष है। क्योंकि बदरीनाथ धाम व क्षेत्र में मांस मदिरा पूर्ण वर्जित है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: छठ पूजा पर घर नहीं जा सके तो दो लोगों ने लगाई फांसी, परिवारों में मातम
बदरीनाथ थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने मीडिया को इस बारे में अहम जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा रात को ही अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार किया गया। दीपक आईटीबीपी 23 बटालियन माणा में तैनात है। उसे आईपीसी की धारा 304 ए व 279 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दीपक नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था। इस बीच माणा बांगण धर्मशाला तिराहे के निकट सडक से गुजर रही महिला को उसने रौंदा दिया। 29 वर्षीय संध्या गुडगांव की रहने वाली थी। नशे में धुत दीपक ने संध्या को रौंद डाला और कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस वजह से महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के साथ उसका पति और 5 साल का बेटा बदरीनाथ दर्शन को आए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय नशे में धुत आईटीबीपी के जवान ने यह हादसा किया उसकी कार में पकी हुई मीट भी रखी हुई थी, इस वजह से स्थानीय लोगों में भी खासा आक्रोश है। क्योंकि बदरीनाथ धाम क्षेत्र (Badrinath ITBP Jawan) में मांस मदिरा पूर्ण वर्जित है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home