image: double murder in dehradun patelnagar

देहरादून में शादी के लिए डबल मर्डर, महिला और पुरुष की बेरहमी से की गई हत्या

पटेलनगर में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की हत्या कर दी गई।
Feb 19 2022 11:48AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

देहरादून में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच देहरादून के पटेलनगर से एक खौफनाक घटना सामने आई है। पटेलनगर में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी थे। हत्या का आरोपी भी उसी मकान में रहता है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि देवर्षि एंक्लेव के एक मकान में एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरद्वारी रहते थे। बबलू और हरद्वारी दोनों ही सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। दोनों में लड़ाई इस बात की थी कि सपना ने उनसे शादी की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को बबलू और हरद्वारी दोनों ने शराब पी थी और इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद हरद्वारी ने शराब के नशे में रोटी बनाने वाला तवा उठाया और सपना और बबलू पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के चेहरे इस कदर कुछ ले गए हैं कि पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके से हत्या के आरोपी हरद्वारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home