image: Dehradun ARTO PCS officer Anand Jaiswal arrested

भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड के CM धामी का बड़ा प्रहार, विजिलेंस ने PCS अफसर को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीसीएस अफसर आनंद जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।
Sep 7 2022 5:50PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Dehradun PCS officer Anand Jaiswal arrested

पीसीएस अफसर आनंद जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। आनंद जायसवाल 2009 बैच के PCS अधिकारी हैं और एआरटीओ हैं। उन्हें विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। उन पर चालान के जुर्माने को अधिक वसूलने और राजस्व कोष में कम पैसा दर्शाने के गंभीर आरोप हैं। इसके चलते विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। जायसवाल पर चालान के जुर्माने को अधिक वसूलने के साथ-साथ दस्तावेजों के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप है। आपको बता दें कि इस भ्रष्टाचार के मामले को लेकर 2017 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। पीसीएस अफसर आनंद जायसवाल पर 420,467, 468, 471, 409 आईपीसी एवं 13 ( 1) 13 (2) PC एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि आनंद जायसवाल की जब ऋषिकेश में तैनाती थी, तब भ्रष्टाचार में लिप्त थे। वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में उनकी तैनाती थी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home