देहरादून से दुखद खबर, शादी के सिर्फ 10 दिन बाद ही बबीता ने की आत्महत्या, पति ने बताई बड़ी बात
मामला राजधानी देहरादून के शास्त्री नगर खाला का है। 19 वर्षीय बबीता की 10 दिन पहले ही शास्त्री नगर खाला निवासी राजेश के साथ शादी हुई थी।
Dec 9 2022 7:22PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल
उत्तराखंड में पति से झगड़े के बाद एक नविवाहिता ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
Dehradun Shastri Nagar Babita death
नविवाहिता की महज 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। इस आत्मघाती कदम से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। मामला राजधानी देहरादून के शास्त्री नगर खाला का है। 19 वर्षीय बबीता की 10 दिन पहले ही शास्त्री नगर खाला निवासी राजेश के साथ शादी हुई थी। गुरुवार यानी 8 दिसंबर की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आगे पढ़िए
इसी झगड़े से परेशान होकर बबीता ने कमरे में जाकर छत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और तत्काल बबीता को लेकर हॉस्पिटल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस की पूछताछ में बबीता के पति ने बताया कि वो शादी के बाद भी किसी से फोन पर बात करती थी, इसी बात पर दोनों का झगड़ा हुआ। इस मामले में थाना वसंत विहार प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है।