देहरादून में 70 साल की बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली दहशत
Dehradun Elderly woman murder यहां बुजुर्ग महिला घर पर अकेली रहती थीं। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है।
Mar 4 2023 1:53PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या की गई। ये हत्याकांड देहरादून के भंडारी बाग में हुआ है।
Dehradun Bhandari Bagh Elderly woman murder
यहां बुजुर्ग महिला घर पर अकेली रहती थीं। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस को इस बारे में खबर की गई तो सूचना पाकर एसपी सिटी सरिता डोभाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह लूट सामने आ रही है। घटनास्थल की स्थिति देखकर भी ऐसा ही लग रहा है कि लूट के इरादे से हत्या की गई है। आगे पढ़िए
Dehradun Elderly woman murder
इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला कमलेश धवन इस घर में अकेली रहती थई। काफी वक्त से उन पर लुटेरों की नजर रही होगी। घर पर महिला को अकेला देखकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। बाया जा रहा है कि महिला की तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। कुछ समय पहले ही महिला के पति की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते थे। इस हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में भी खलबली मची हुई है। आरोपियों तक पहुंचने की हर संभव कोशिश की जा रही है। हत्याकांड की हर एंगल से जांच की जा रही है।