image: rajya andolankari Sushila baluni passes away

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, नहीं रही राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी

Sushila baluni passes away राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का मंगलवार शाम को निधन हो गया। वे 84 साल की थीं।
May 9 2023 9:26PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाली प्रसिद्ध राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का मंगलवार शाम को निधन हो गया। वे 84 साल की थीं।

rajya andolankari Sushila baluni passes away

वे बीते काफी समय से बीमार चल रही थीं। मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम उनका निधन हो गया। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में सुशीला बलूनी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्हें भाजपा सरकार में विभिन्न दायित्व भी मिले। बीजेपी सरकार के दौरान उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई। बीमारी के बावजूद वे आखिरी समय तक राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही। लोगों के बीच सुशीला ताई या सुशीला दीदी के नाम से मशहूर आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी व राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान समेत विभिन्न दलों व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया। सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि उत्तराखंड ने एक सच्ची राज्य हितैषी को खो दिया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home